फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा से बिहार जा रही थी 10 पेटी शराब, 1 तस्कर गिरफ्तार

Rohit Singh Updated Sat, 11 Jul 2026 12:02 PM IST

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में थाना श्रीरामपुर पुलिस ने अपने क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर बंकुल पुल के पास टोला अहिबरन राय से ई-रिक्शा को रोका गया।तलाशी में ई-रिक्शा से 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब 8 पीएम बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 48 पाउच थे। कुल 480 पाउच, प्रत्येक 180ml के हिसाब से कुल मात्रा 86.4 लीटर निकली। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक संदीप कुमार माझी पुत्र योगेन्द्र माझी निवासी सिकुआरा, थाना नौतन, जिला सिवान (बिहार) उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार किया। ई-रिक्शा को भी सीज कर दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें