उत्तर प्रदेश में रविवार को आयोजित की गई टीईटी परीक्षा ने एक बार फिर से प्रदेश में व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। प्रदेश में लगभग हर शहर से ‘मुन्ना भाई’ यानी दूसरों की जगह परीक्षा देने वाले पकड़े गए। मुरादाबाद, प्रयागराज, वाराणसी और चित्रकूट के साथ ही प्रदेश भर में जिन जगहों पर भी परीक्षा हुई वहां से ‘सॉल्वर गिरोह’ के लोगों के साथ ही और लोगों की भी धरपकड़ हुई।