भीषण ठंड और कोहरे के बीच मकर संक्रांति पर मंगलवार को दो लाख श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की तपोभूमि में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने रामघाट और मंदाकिनी में स्नान कर दान किया। भागवान कामतानाथ के दर्शन कर कामदगिरी की परिक्रमा की। सहरानपुर से आए वासुदेव सिंह ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व पर वे हर साल आते हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए डीएम शिवशरणप्पा व एसपी अरुण कुमार सिंह ने भी जगह-जगह जायजा लिया। धर्मनगरी के भागवत पीठ के संंत नवलेश दीक्षित ने कहा कि जल में जीवन देने वाले गुण हैं। मकर संक्रांति पर नदियों में स्नान करने से परिवार का कल्याण होता है। राजापुर और मऊ के प्रतिनिधि के अनुसार राजापुर व मऊ क्षेत्र के निवासियों ने यमुना नदी में स्नान कर दान किया। मानिकपुर क्षेत्र के जमुनिहाई गांव के पास सरभंग आश्रम से निकली जलधारा में भी भक्तों ने स्नान किया। मंदाकिनी तट पर मेला लगा।