फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रामभद्राचार्य ने अखिलेश के खिलाफ दिया बयान, बोले- लोकसभा में ज्यादा सीट मिलने से बौखला गए हैं

शिखा पांडेय Updated Sat, 14 Sep 2024 08:44 PM IST

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के मठाधीश और माफिया में ज्यादा फर्क नहीं के बयान पर जगदगुरु रामभद्राचार्य ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने सपा प्रमुख को घमंडी बताते हुए कहा कि वह पगला और बौखला गए हैं। शनिवार को तुलसी पीठ प्रमोदवन स्थित आवास पर जगदगुरु रामभद्राचार्य ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा प्रमुख का मठाधीश व माफिया के बीच में ज्यादा फर्क नहीं वाला बयान गलत है। कहा कि लोकसभा चुनाव में यूपी में कुछ ज्यादा सीटें मिलने पर अखिलेश को घमंड हो गया है। उन्हें माफ नहीं करेंगे। इन दिनों वह पगला व बौखला गए हैं। इसी वजह से कभी राहुल तो कभी अखिलेश उटपटांग बयानबाजी कर रहे हैं। गोरखपुर वाले बाबा खुद ही समर्थ हैं। इसका उपचुनाव में ही जवाब मिल जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें