फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ढोल बजाने पर भड़की भैंस ने ग्रामीण को रौंदा, मौत

शिखा पांडेय Updated Sun, 12 Jan 2025 09:36 PM IST

थाना क्षेत्र के परसौंजा गांव में मदारी के खेल दिखाने के दौरान जैसे ही ढोल बजा, पास के घर के बाहर बंधी भैंस भड़क गई। वह रस्सी तोड़कर भागने लगी। वहां से गुजर रहे मजदूर को रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। रविवार को सबेरे परसौंजा गांव में मदारी का खेल दिखाने वाला आया था। खेल की शुरुआत के लिए ढोल बजाना शुरू किया तो पास में बंधी भैंस भड़क गई और रस्सी तोड़कर भागने लगी। वहां से गुजर रहे गांव के राज कुमार (60) को कुचल दिया। परिजन आनन-फानन जिला अस्पताल लाए। डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चार पुत्र, दो पुत्रियां हैं। पत्नी मीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें