चित्रकूट जिले में बरगढ़ थाना क्षेत्र के अशोक चौराहे के पास से शुक्रवार को एक महिला के नवजात को लेकर दो महिलाएं लापता हो गईं। प्रसूता पुत्री के साथ नवजात व उन महिलाओं को खोजती फिर रही है। देर शाम थाने पहुंची। पुलिस ने उसकी दास्तां सुन बच्चा चोरी के शक पर चार टीमें खोजबीन में लगाई।