चित्रकूट जनपद में पिछले कुछ घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारी बारिश और कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए, जिलाधिकारी ने जनपद के कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है।