फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चित्रकूट में 1300 गरीबों को वितरित किए गए कंबल

शिखा पांडेय Updated Sun, 12 Jan 2025 09:37 PM IST

सदर तहसील कर्वी और मानिकपुर में रविवार को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लगभग 1300 गरीबों को कंबल वितरित किए गए। सदर तहसील में डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्ष से ऊपर के वृद्ध कार्ड बनवाएं और पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज का फायदा उठाएं। कहा कि वृद्धा, दिव्यांग पेंशन व अन्य योजनाएं के जो पात्र योजनाओं से वंचित हैं। आवेदन कर लाभ लें। कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आंखों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है, जिनको समस्या हो वह जानकी कुंड अस्पताल में जाकर इलाज करा सकते हैं। डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल, एसडीएम पूजा साहू, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, तहसीलदार वाचस्पति सिंह रहे। इसी तरह मानिकपुर तहसील परिसर में विधायक मऊ /मानिकपुर अविनाश चंद द्विवेदी ने एक हजार असहाय गरीबों, दिव्यांगों, विधवा महिलाओं को कंबल वितरित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें