देश की धड़कन मानी जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। दिल्ली से पटना जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में एक महिला के साथ मल्टिनेशनल कंपनी में काम करने वाले एक शख्स ने छेड़खानी की। जिसके बाद महिला ने ट्रेन में मौजूद एस्कॉर्ट को इसकी सूचना दी। आरोपी को फिलहाल मुगलसराय जीआरपी को सौंप दिया गया। जीआरपी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।