फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के शक में युवक दबोचा, पर्स-कागजात मिले, मोबाइल की तलाश जारी; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Mon, 20 Jul 2026 11:57 AM IST

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की जलीलपुर पुलिस चौकी इलाके में कथित चोरी की घटना के बाद लोगों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। लोगों का दावा है कि उसके पास से चोरी गया पर्स और उसमें रखे जरूरी कागजात बरामद हो गए, हालांकि मोबाइल फोन अभी तक नहीं मिला है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने संदिग्ध को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने युवक को अपने कब्जे में लेकर चौकी ले जाना शुरू किया। इसी दौरान रास्ते में युवक की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि युवक शराब के नशे में था और कार्रवाई से बचने के लिए बेहोश होने का नाटक कर रहा था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के दौरान मौजूद कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि जब वे पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रहे थे, तब पुलिसकर्मियों ने उनके मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए। इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस संदिग्ध से पूछताछ कर रही है और गायब मोबाइल की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें