सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर पेट्रोल पंप के समीप रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में 22 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ताजपुर गांव निवासी दीपक मौर्य (22) पुत्र जोगिंदर मौर्य सकलडीहा कस्बे के तेंदूईपुर गांव में इलेक्ट्रॉनिक मिस्त्री का कार्य करता था। रविवार रात करीब 9:30 बजे वह ताजपुर पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात भारी वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।