चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र के बाजार में गल्ला मंडी के सामने मुख्य सड़क पर एक युवक नशे की हालत में चार से पांच घंटा बेसुध पड़ा रहा, लेकिन किसी ने उसे किनारे करने या फिर पुलिस को फोन करने की जहमत नहीं उठाई। इस दौरान लोग आते-जाते रहे और युवक बीच सड़क पर बेसुध पड़ा रहा। बाद में दो ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों ने युवक को सड़क के किनारे किया। यह घटना मुगलसराय में शराब की दुकानों के बाहर शराब पीने की पूरी आजादी का एक और उदाहरण है, जहां सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने की वजह से आए दिन शराब पीकर लोग सड़क पर बेसुध होकर गिर जाते हैं।