अलीनगर थाना क्षेत्र के अमोघपुर में शरारती तत्वों ने बुधवार की देर रात घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ दिया। भुक्तभोगी ने इसकी तहरीर अलीनगर थाने में दी है। भुक्तभोगी अनीता देवी के अनुसार उसकी स्कॉर्पियो रात में घर के बाहर खड़ी थी। जिसे शरारती तत्वों ने देर रात क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी जानकारी पीड़िता को बृहस्पतिवार की सुबह हुई। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि अमोघपुर गांव में अनिता देवी की गली में खड़ी स्कार्पियो की चालक के तरफ शीशा को क्षतिग्रस्त करने की तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।