फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की हत्यारों को पकड़े पुलिस, सीएम योगी परिवार को न्याय दें, VIDEO

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के धर्मशाला मोड़ स्थित जीटी रोड पर 18 नवंबर की रात दवा व्यवसायी रोहिताश पाल उर्फ रोमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से मृतक का परिवार भय के माहौल में जी रहा है। परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर न्याय की मांग की है। मृतक के बेटे सिद्धार्थ का का कहना है कि अपराधियों ने उनके परिवार को तबाह कर दिया है। वे अब डरे और सहमे हुए हैं। परिवार की सुरक्षा के मद्देनजर दवा व्यवसायी के घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। रोमी के भाई ने मार्मिक अपील करते हुए कहा “भाई की हत्या में चाहे जो भी शामिल हो, महाराज जी परिवार को न्याय दें। हमें और कुछ नहीं चाहिए।” परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्या की वजह से पूरा परिवार तनाव और असुरक्षा की स्थिति में है। अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर परिवार और व्यापारी वर्ग में आक्रोश है। सभी लोग सरकार और पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें