फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजदरी जलप्रपात में पानी का बढ़ा रफ्तार, तीन घंटे की हुई बारिश में बदला नजारा, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 12 Jul 2025 04:58 PM IST

राजदरी क्षेत्र के वनांचल इलाके में मानसून के बदलते ही मेघ भी खूब जमकर बरसे। वनांचल सहित राजदरी देवदरी जलप्रपात के इलाके में 3 घंटे की लगातार हुई मूसलाधार बारिश में जंगलों के नजरों को बदल दिया। बारिश होते ही सैलानी जलप्रपातों की ओर अपना रुख करने लगे। बारिश के बाद मौसम खुशनुमा होते ही पर्यटन स्थलों पर पर्यटक पहुंच गए और गिरते पानी का दीदार करते हुए काफी प्रसन्न नजर आए। शुक्रवार की दोपहर राजदरी देवदरी जलप्रपात से पानी गिरने का आकर्षक नजारा लोगों ने अपने कैमरों में कैद किया। तेज धार के साथ राजदरी जलप्रपात से गिर रहा पानी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। वहीं रपटे की तरह भी पानी पूरी तरह से लबालब भर गया जिससे वहां का नजारा तालाब की तरह दिखने लगा। हालांकि पर्यटकों को पानी के पास जाने और रेलिंग से दूरी बनाए रखने के लिए लगातार वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। पाठकों को जलप्रपात के आसपास नहाने पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब पर्यटक जलप्रपात परिसर में पहुंचकर केवल गिरते पानी को ही निहार रहे हैं। बारिश का मौसम सुहाना होते ही पूरा जलप्रपात परिसर पर्यटकों से पट गया। कई पर्यटक तो झमाझम बारिश के पानी में भीगते हुए भी जलप्रपात को निहारने का आनंद ले रहे थे। चंद्रप्रभा रेंज के वन दरोगा व राजदरी के केयरटेकर रिशु चौबे ने बताया कि वनांचल इलाके में हुई बारिश में पूरे क्षेत्र को खुशनुमा कर दिया है। आसपास सहित दूर दराज के पर्यटक भी जलप्रपातों पर पहुंचने के लिए बेताब दिखने लगे हैं। हालांकि उन्हें निर्धारित किए गए के नियमों का पालन करते हुए जलप्रपात परिसर में जाने दिया जाएगा इसके बाद वह वहां के तस्वीरों को कैद करने के साथ ही गिरते पानी को निहार सकेंगे। वही इस संबंध में चंद्रप्रभा रेंजर अखिलेश कुमार दुबे ने बताया कि वनांचल इलाके में तीन घंटे की हुई बारिश में पूरा क्षेत्र हरा भरा दिखने लगा। सैलानी भी पर्यटन स्थलों की ओर अपना रुख किए हैं। वही जंगलों में रहने वाले जीव जंतुओं को भी पर्याप्त पानी मिल गया है। हालांकि राजदरी- देवदरी जलप्रपात पर भी पर्यटकों की भीड़ देखी गई। अब और भी ज्यादा लोगों के यहां पहुंचने की वन विभाग को उम्मीद है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें