फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में वोटर लिस्ट विवाद ने पकड़ा तूल, आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी, VIDEO

प्रगति चंद Updated Tue, 30 Dec 2025 04:03 PM IST

चंदौली जिले में दुलहीपुर विकास खंड नियमताबाद क्षेत्र के सतपोखरी ग्राम सभा में मतदाता सूची को लेकर उठा विवाद मंगलवार को गंभीर रूप ले गया। ग्राम पंचायत सचिवालय में वोटर लिस्ट में नाम अधिक होने की शिकायत को लेकर आयोजित बैठक के दौरान जमकर हंगामा हुआ और मामला मारपीट तक पहुंच गया। सतपोखरी गांव के मुहम्मद परवेज ने लिखित शिकायत कर आरोप लगाया था कि गांव के बाहर के लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ दिए गए हैं, जबकि वर्षों से मतदान कर रहे वैध मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। शिकायत के आधार पर उपजिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार अमित कुमार ने खुली बैठक कर मतदाता सूची का परीक्षण कराया। खुली बैठक के दौरान भी शिकायतकर्ता पक्ष और अन्य ग्रामीणों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रित रही। उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्रशासन जांच-पड़ताल कर रहा है। जांच के बाद जिन मतदाताओं का नाम दो बार दर्ज पाया जाएगा, उसे नियमानुसार हटाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें