फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रास्ता बंद करने के विरोध में फूटा गुस्सा, अंडरपास की मांग को लेकर प्रदर्शन

Pragati Chand Updated Mon, 20 Apr 2026 01:03 PM IST

चंदौली जिले के नींबू पुर गांव की महिलाओं और पुरुषों ने रेलवे विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गांव के मुख्य संपर्क मार्ग को बंद किए जाने के विरोध में आवाज उठाई और अंडरपास पुलिया निर्माण की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वाराणसी से मुगलसराय तक रेलवे की नई ट्रैक परियोजना के तहत पुरानी रेलवे लाइन के किनारे पड़ाव-रामनगर मार्ग से होते हुए नींबू पुर गांव तक एक रास्ता बनाया गया था। इसी मार्ग से जलीलपुर, नई बस्ती, चौरहट, नींबू पुर और चांदी तारा समेत कई गांवों के सैकड़ों लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। रेलवे विभाग द्वारा इस मार्ग को बंद किए जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं और पुरुषों ने एक स्वर में कहा कि यदि रास्ता बंद किया जाता है, तो पहले वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में अंडरपास पुलिया का निर्माण कराया जाए, ताकि गांव के लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को अनदेखा किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं, जिससे आंदोलन का प्रभाव और बढ़ गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें