चंदौली जिले में नगर स्थित पुलिस चौकी के समीप राजेश कुमार सर्राफ की दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपये के माल पार कर दिए। जब इसकी जानकारी दुकानदार को बुधवार की सुबह हुई तो उसके होश उड़ गए। तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे कोतवाल राजेश कुमार सिंह के साथ चौकी इंचार्ज संतोष तिवारी मामले की तहकीकात में जुट गए। वहीं दुकानदार की मानें तो लगभग 20 लाख रुपये के आभूषण चोर चुरा ले गए।