फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले स्थान में खड़ी दो कारों में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, VIDEO

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चंदासी स्थित चौहान बस्ती में खुले स्थान में खड़ी दो कारों में शुक्रवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते दोनों कारें धू-धू करके जलने लगी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक दोनों गाड़ियां जलकर राख हो गई। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चंदासी वार्ड के रहने वाले विमलेश कुमार मिश्रा के पास दो कारें थी। जिन्हें घर के ही पास में वे एक खुले स्थान पर खड़ा करते थे। शुक्रवार की दोपहर दोनों कारों में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते दोनों गाड़ियां धू-धू करके जलने लगे। इस दौरान किसी ने इसकी सूचना गाड़ी स्वामी को दीे। वहीं लोगों ने फायर ब्रिगेड को भी इसकी सूचना दे दी। जानकारी के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच कर आगे बुझाने में लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद टीम आग को बुझा पाई, हालाकि तब तक दोनों गाड़ियां जलकर राख हो गई थी। विमलेश कुमार ने बताया कि पास में ही उनका घर है तो यही खुले स्थान पर गाड़ियां खड़ी करते है। वहीं मुगलसराय फायर यूनिट के प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि दो कारों में आग लगने की सूचना मिली थी। जिस पर एक बड़ी और एक छोटी गाड़ी को मौके पर भेजा गया थाद्ध फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें