फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर से मारपीट व लूटपाट, 50 किन्नरों ने कोतवाली पहुंचकर की गिरफ्तारी की मांग, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 10 Jul 2025 07:56 PM IST

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव इलाके में बीते मंगलवार रात किन्नर समुदाय की एक सदस्य के साथ मारपीट और लूटपाट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना से नाराज होकर गुरुवार को लगभग 50 किन्नरों का जत्था मुगलसराय कोतवाली पहुंचा और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पीड़ित रिंकी किन्नर, निवासी न्यू महाल, ने पुलिस को बताया कि 8 जुलाई की रात लगभग 11 बजे वह अपनी बहन के घर जा रही थी। इसी दौरान वह पड़ाव चौराहे पर चाय पीने के लिए रुकी, तभी करीब 20 लोगों ने मिलकर उस पर और उसके साथी शिवम पर हमला कर दिया। हमले में रिंकी घायल हो गईं और शिवम की कार को नुकसान पहुंचाया गया। रिंकी का आरोप है कि हमलावरों में कुछ स्थानीय किन्नर और युवक शामिल थे, जिन्होंने घेरकर लाठी-डंडों से मारपीट की और उनकी डायमंड ज्वैलरी तथा अन्य कीमती सामान लूट लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला सुनियोजित था और चारों ओर से घेर कर घटना को अंजाम दिया गया। गुरुवार को लगभग 50 किन्नरों का समूह मुगलसराय कोतवाली पहुंचा और प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई। किन्नरों ने यह भी बताया कि हमलावरों में और भी कई नाम शामिल हैं, जिनकी जानकारी पुलिस को दी गई है। उनका कहना था कि,कुछ मनबढ़ किन्नर और उनके साथ जुड़े स्थानीय युवक आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं। वे लगातार समाज के अंदर डर और आतंक फैला रहे हैं।" समुदाय ने पुलिस से ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और भविष्य में ऐसे कृत्यों की रोकथाम की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है। जांच के आधार पर गिरफ्तारी की प्रक्रिया जल्द की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें