सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लीलापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान रामशीष (38) निवासी ग्राम बिसौरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सोमवार की सुबह घर से शौच के लिए निकला था। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल हो गए। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और घटना को लेकर गहरा दुख जताया। थानाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।