फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा व्यवसायी की हत्या के विरोध में व्यापारियों ने बंद कराई दुकानें, VIDEO

पीडीडीयू नगर में दवा व्यवसायी रोहिताश पाल की गोली मारकर हुई हत्या में दूसरे दिन गुरुवार को भी व्यापारियों में आक्रोश देखने को मिला। व्यापारियों ने नगर में जुलूस निकालकर दुकानों को बंद कराया। इस दौरान मुगलसराय के इंस्पेक्टर क्राइम चंद्रकेश शर्मा पुलिसकर्मियों के साथ व्यापारियों को रोकने लगे। व्यापारियेां और उनके बीच काफी देर तक नोक-झोंक हुई। एसडीएम के आश्वासन के बाद आंदोलन को स्थगित किया गया। व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को दुकान के बाहर धरना देते हुए सभा की। व्यापारियों नें पुलिस के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। वहीं मौके पर पहुंचे एसडीएम अनुपम मिश्रा और सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने 72 घंटे के भीतर घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ़्तार किये जाने का आश्वासन दिया। इस पर व्यापारियों ने आंदोलन को स्थगित कर दिया। व्यापारियों के समर्थन में सपा, भाजपा और कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें