फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लतीफशाह बांध पर मौत से खेल रहे पर्यटक, सुरक्षा इंतजाम नदारद;video

अभिनव कुमार Updated Mon, 13 Jul 2026 06:11 PM IST

चंदौली जिले में बरसात के मौसम में चकिया स्थित लतीफशाह बांध पर्यटकों से गुलजार है, लेकिन यहां सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर अनदेखी किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है। बांध पर रोजाना बड़ी संख्या में पहुंच रहे युवा प्रतिबंध के बावजूद ऊंचाई से गहरे पानी में छलांग लगाकर स्टंट कर रहे हैं, जबकि दूसरी ओर जर्जर नावों का संचालन बिना किसी सुरक्षा मानक के किया जा रहा है। प्रतिदिन दर्जनों युवक बांध की ऊंची दीवार से पानी में छलांग लगाकर वीडियो बनाने और स्टंट करने में जुटे रहते हैं। कई बार उन्हें रोकने-टोकने वाला भी कोई नहीं होता। गहरे पानी और तेज बहाव के बीच इस तरह की हरकतें कभी भी जानलेवा साबित हो सकती हैं। इतना ही नहीं, बांध में संचालित हो रही कई नावें भी सुरक्षा मानकों पर खरी नहीं उतर रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुरानी और जर्जर नावों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर गहरे पानी में घुमाया जा रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि नाव में बैठे महिलाओं, बच्चों और अन्य पर्यटकों को लाइफ जैकेट तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही, जिससे दुर्घटना की स्थिति में जान बचाना मुश्किल हो सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें