चन्दौली में सदर कोतवाली क्षेत्र के साव जी के पोखरे स्थित राम-जानकी मंदिर में शनिवार की सुबह चोरी की घटना सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शातिर चोर मंदिर का ताला तोड़े बिना अंदर घुस गए और दानपेटी, मंदिर की घंटियां तथा पूजा में इस्तेमाल होने वाले वाद्य यंत्र चोरी कर फरार हो गए। शनिवार सुबह जब श्रद्धालु नियमित पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे तो सामान बिखरा देखकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद देखते ही देखते मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।