फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर सख्त हुए एसपी, नगर पालिका 13 अप्रैल के बाद चलाएगी; VIDEO

नगर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये रखने और मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए नगर पालिका की ओर से 13 अप्रैल के बाद अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। ईओ ने चेतायाा कि सड़क पर अतिक्रमण करने वालों पर अब प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी। वहीं सोमवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार को अन्यत्र भेजे जाने को लेकर स्थान चिंह्ति किया जा रहा है। नगर स्थित जीटी रोड पर ठेला खोमचा के साथ दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। इसके चलते कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। अतिक्रमण नहीं किये जाने को लेकर नवागत पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सड़क पर पैदल गश्त कर लोगों को चेतावनी भी दी थी। इसके पहले ईओ और सीओ पीडीडीयू नगर ने दुकानों के बाहर सड़क पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की थी। इस दौरान नगर पालिका की ओर से जुर्माना भी किया गया था। अभियान के कुछ दिनों बाद ही फिर से दुकानदारों ने फिर से सड़क पर अतिक्रमण कर लिया। वहीं फल-सब्जी के ठेले भी सड़क पर लगने लगे। चेतावनी के बाद अतिक्रमण नहीं हटने पर एसपी के सख्त रूख के बाद ईओ ने 13 अप्रैल के बाद अभियान चलाकर कार्रवाई का निर्णय लिया है। इस संबंध में नगर पालिका ईओ राजीव मोहन सक्सेना ने बताया कि 13 अप्रैल के बाद अभियान चलाया जाएगा। सोमवार को लगने वाले साप्ताहि बाजार को भी अन्यत्र शिफ्ट किया जाएगा। इस बार अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें