फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर नाली जाम, सीसी सड़क पर फैला गंदा पानी; VIDEO

चहनियां विकासखंड के टांडा कला क्षेत्र अंतर्गत सोनबरसा बाजार में सफाई व्यवस्था की लापरवाही सामने आई है। सफाई कर्मियों द्वारा समय पर सीवर नालियों की सफाई नहीं किए जाने से नालियां कचरे से भरकर जाम हो गई हैं। इसके चलते गंदा पानी नई बनी सीसी सड़क पर फैलकर बह रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मार्ग बलुआ–चहनियां आने-जाने का मुख्य रास्ता है। बाजार, विद्यालय और अन्य जरूरी स्थानों पर जाने वाले लोगों को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। दुर्गंध और गंदगी के कारण संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों और दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सफाई कर्मी भेजकर सीवर नालियों की सफाई कराई जाए, ताकि सड़क पर फैले गंदे पानी से राहत मिल सके और आमजन को हो रही परेशानी का समाधान हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें