फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदे पानी की आपूर्ति से नाराज जलीलपुर के लोगों ने किया प्रदर्शन, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Fri, 17 Apr 2026 07:56 PM IST

नियामताबाद विकास खंड अंतर्गत जलीलपुर गांव में 25 घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। कई बार इसकी शिकायत जल निगम के अधिकारियों से की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर गांव के लोगों ने बाल्टी में गंदा पानी भरकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही साफ पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि गांव में जल निगम की पानी टंकी से पेयजल की आपूर्ति की जाती है। कुछ दिन पहले आपूर्ति पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद से 25 से अअधिक घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। कई बार इसकी शिकायत जल निगम के अधिकारियों से की गई। बावजूद इसके पाइप लाइन की मरम्मत नहीं कराई। गंदे पानी की आपूर्ति होने से लोगों को पेयजल के लिए हैंडपंप पर आश्रित होना पड़ रहा है। नल से मिले जल का न तो पीने में उपयोग हो रहा है और न ही अन्य कार्य में। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पाइप लाइन की मरम्मत कराकर साफ पानी की आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में पिंटू खान, नौशाद अहमद, अरशद अंसारी, वसीम अंसारी, रहमतुल्लाह, इमरान अहमद, सनी खान, असलम, शहाबुद्दीन, कयूम खान आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें