जनपद में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हनुमत रिन्यूएबल्स प्रा. लि. द्वारा 11 हजार घरों में निःशुल्क सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए 90 दिवसीय विशेष अभियान की शुरुआत की गई। गुरुवार को सदर ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह एवं परियोजना अधिकारी नेडा ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रचार वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।