हावड़ा दिल्ली रूट पर अति व्यस्त पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले दो माह में 10 से अधिक यात्री इसके शिकार हुए हैं। पिछले पांच वर्ष में 25 बजे रेलवे ने वन विभाग, नगर पालिका और जिला प्रशासन को पत्र सौंप कर बंदरों को भगाने की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। रेलवे स्वयं बंदरों को भगाने के बजाए विभागों से गुहार लगा रहा है। विभागीय खींचतान में आम यात्री परेशान हो रहे हैं।