फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पतंग की दुकानों पर धमकी पुलिस, चाइनीज मांझे को लेकर चलाया अभियान, लोगों से भी की गई पूछताछ

एसपी आदित्य लांग्हे के आदेश पर जिलेभर में चीनी मांझे को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पीडीडीयू नगर सीओ आशुतोष ने गुरुवार को नगर के धर्मशाला रोड स्थित विभिन्न दुकानों की जांच की और वहां चीनी मांझा की पड़ताल की। इस दौरान कोई चीनी मांझा नहीं मिला। उनके साथ मुगलसराय कोतवाली विजय बहादुर सिंह भी मौजूद रहे। वहीं पुलिस के पहुंचने से दुकानों में हड़कंप मचा रहा। सीओ आशुतोष ने दुकानों पर धागों के बंडल से धागे निकालकर खुद चेक किया। बताया कि नगर में कभी भी चीनी मांझा मिला तो उसपर कार्रवाई की जाएगी। चीनी मांझा बेचने और उसका उपयोग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों को चेताया कि ऐसा बिल्कुल न करें वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें। जिले में चीनी मांझे से लगातार लोगों के गला और हाथ कटने की घटनाएं हुई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें