फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 बार गुहार, फिर भी नहीं मिला न्याय! एसपी से लगाई फरियाद, भूमाफिया पर कब्जे का आरोप; VIDEO

चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के शेरपुर सरैया गांव में जमीन विवाद को लेकर एक बार फिर पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि संपूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस और जनता दर्शन समेत विभिन्न स्तरों पर 44 बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद उसे न्याय नहीं मिला। थक-हारकर बुधवार को उसने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित का आरोप है कि एसडीएम न्यायालय से उसके पक्ष में आदेश होने के बावजूद विपक्षी भूमाफिया जबरन उसकी पैतृक जमीन पर कब्जा कर निर्माण करा रहे हैं। आरोप है कि करीब 50 मजदूर और मिस्त्री दिन-रात निर्माण कार्य में लगे हुए हैं, जबकि इसकी सूचना 112 पुलिस, चौकी प्रभारी और थाना पुलिस को कई बार दी गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि थाना अध्यक्ष के संरक्षण में भूमाफिया निर्माण कार्य करा रहे हैं, जिसके कारण प्रशासनिक आदेशों का भी पालन नहीं हो रहा है। पुलिस अधीक्षक से शिकायत मिलने के बाद उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निर्माण कार्य रुक

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें