फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु की मौजूदगी में अंशकालिक अनुदेशकों को मिला प्रतीकात्मक चेक

चंदौली जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने की। इस दौरान योगी आदित्यनाथ के लखनऊ स्थित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। समारोह में जनपद के 512 अंशकालिक अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय का प्रतीकात्मक चेक वितरित किया गया। इस अवसर पर साधना सिंह, रमेश जायसवाल, सुशील सिंह, कैलाश आचार्य, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार मौजूद रहे। अतिथियों ने अनुदेशकों को शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को शिक्षा से जोड़ने में उनकी भूमिका अत्यंत अहम है। उन्होंने सभी अनुदेशकों से समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने भी अनुदेशकों को शुभकामनाएं देते हुए दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें