सदर विकास खण्ड में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्य में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पंचायत सहायकों को सम्मानित किया गया। विकास खण्ड परिसर, सदर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पंचायत सहायकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर अधिकारियों ने पंचायत सहायकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण कार्य में उनकी सक्रिय भूमिका सराहनीय है। उन्होंने इसी तरह जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ कार्य करते रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विकास खण्ड के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।