टांडा कला ग्राम सभा के श्री सरस्वती इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर मयंक स्पोर्टिंग क्लब के तत्वाधान में आयोजित अंतर्जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ सोमवार की शाम को हुआ। उद्घाटन मैच धराव व करी के बीच हुआ। जिसमें धराव की टीम करी को 2-0से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन रवींद्र यादव जिला पंचायत सदस्य सेक्टर 2 एवं ग्राम प्रधान अमरेश मौर्य ने फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके फुटबॉल पर किक मारते हुए किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्ति के बाद ग्राउंड पर उपस्थित दोनों टीमों के साथ सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया। इस दौरान भारत माँ के जयघोष से पूरा मैदान गुंजायमान हो उठा। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रविंद्र यादव ने उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मुझसे जो बनेगा हमेशा खिलाड़ियों के लिए तत्पर प्रयास एवं मदद करता रहूंगा जिससे हमारे क्षेत्र के खिलाड़ियों द्वारा जिले का एवं उत्तर प्रदेश का नाम रोशनहो।इस दौरान मुख्य रूप से टांडाकला समाजसेवीअमित सिंह सोनू, निखिल सिंह खालिद अहमद अनिल यादव, टिंकल सिंह, खालिद, निखिल, टी डी वर्मन, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।