फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली सीवर नाली दे रही हादसे को दावत, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 15 Dec 2025 06:37 PM IST

चहनियां विकास खंड के मोलनापुर गांव में खुली पड़ी सीवर नाली इन दिनों गंभीर खतरे को दावत दे रही है। कई महीनों से टूटे ढक्कन के कारण यह मुख्य रास्ता कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है, जबकि इस मार्ग से दिन-रात लोगों का आवागमन बना रहता है। जिला पंचायत की ओर से सड़क को ऊंचा कर सीवर नाली का निर्माण करवाया गया था। निर्माण के बाद ढक्कन भी लगाए गए थे, लेकिन लगने के महज 10 दिन बाद ही वे टूट गए। ढक्कन टूटे हुए कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन इन्हें दोबारा लगाने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यह नाली गांव के बीचो-बीच मुख्य रास्ते पर स्थित है। इसी रास्ते से होकर ग्रामीण रात-दिन गुज़रते हैं। सबसे खास बात यह है कि इसी मार्ग पर भोलेनाथ का एक मंदिर भी है, जिसके कारण भक्तों का आना-जाना भी लगा रहता है। रात के समय अंधेरे में किसी भी व्यक्ति या मवेशी के इस खुली नाली में गिरने का खतरा हमेशा बना रहता है। ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान से भी अनुरोध किया गया, लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें