नीति आयोग की सदस्य वरिष्ठ आईएएस कामिनी चौहान रतन ने शुक्रवार को आकांक्षी जिला चंदौली में नीति आयोग की ओर से संचालित विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने नीति आयोग के इंडिकेटर पर समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों से जनपद की प्रगति जानी एवं आवश्यक निर्देश दिए। इसके पूर्व उन्होंने पड़या प्राथमिक विद्यालय पहुंच कर बच्चों से शैक्षिक सवाल पूछे और सही जवाब मिलने पर बच्चे की पीठ थपथपाई। वहीं जिला अस्पताल में गंदगी मिलने पर विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाई। चेताया कि व्यवस्था नहीं सुधरी तो कार्रवाई की जाएगी।