फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय और लावारिस पशुओं का आतंक, फसल बचाने को रातभर जाग रहे किसान; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 28 Jan 2026 09:35 PM IST

दुलहीपुर क्षेत्र में नीलगाय और लावारिस पशुओं के बढ़ते उत्पात से किसान बुरी तरह परेशान हैं। खेतों में खड़ी गेहूं, चना, मटर समेत अन्य फसलें आए दिन नीलगायों द्वारा नष्ट की जा रही हैं। किसानों का कहना है कि कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद उन्हें सुबह, दोपहर और शाम खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है, फिर भी नीलगाय और आवारा पशुओं से फसल बचाना मुश्किल साबित हो रहा है। क्षेत्र के कई गांवों में नीलगाय और लावारिस पशुओं का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि पलक झपकते ही खेतों में खड़ी फसलें रौंद दी जा रही हैं। दिन में जहां लावारिस गोवंश फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है, वहीं शाम ढलते ही नीलगाय झुंड में खेतों में घुसकर फसलों को चरने के साथ-साथ रौंदकर बर्बाद कर दे रही हैं। मौसम की मार झेल रहे किसानों पर अब इस समस्या ने दोहरी मार डाल दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें