चंदौली जिले के सकलडीहा विकासखंड के बैराट गांव में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को गायब और कविता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम के दौरान ज्यादातर बच्चों ने समसामयिक विषयों पर कविताएं सुनाई वहीं छात्राओं ने देशभक्ति के गीत भी गाये। नवोदय विद्यालय में बच्चों में अत्यधिक गतिविधियों को विकसित करने के लिए ऐसे कार्यक्रमों की श्रृंखला चल रही है जिसमें नियमित ही विद्यालय में ऐसे कार्यक्रम हो रहे हैं जिसमें बच्चों के पसंद और उनकी हॉबी को देखते हुए उनको प्रोत्साहित और उत्साहित किया जा रहा है।