फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मेजबान धानापुर को हराकर मुहम्मदाबाद सेमीफाइनल में, खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 13 Jan 2025 12:10 PM IST

अमरवीर इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित अंतरप्रांतीय फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार को मुहम्मदाबाद और धानापुर के बीच खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मुहम्मदाबाद ने धानापुर को 4- 1 कराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अमर शहीद स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित मैच का शुभारंभ मुख्यअतिथि सैयदराजा विधायक प्रतिनिधि अन्नू सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। 90 मिनट के खेल के 4वें और 10 वें मिनट में ही मुहम्मदाबाद के दानिश ने गोल कर टीम को शुरूआती बढ़त दिला दी। मुहम्मदाबाद ने पहले हॉफ तक बढ़त बनाए रखा। दूसरे हॉफ में दर्शकों के उत्साहवर्धन से धानापुर के टीम मुहम्मदाबाद पर दबाव बनाई और 14वें मिनट में पीयूष ने गोल कर अंतर को कम किया। दोनों ही टीम एक दूसरे पर हावी होने का प्रयास कर रही थी इसी बीच मुहम्मदाबाद के कैश ने 30 वें मिनट में कलात्मक ढंग से गोलकीपर को छकाते हुए गोल कर बढ़त बना लिया। मैच के अंतिम मिनट में कैश ने एक और गोल कर टीम को 4-1 से जीत दिला दिया। खराब मौसम के कारण भी मेजबान धानापुर के समर्थकों की संख्या काफी अधिक रही। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रेमाश्रयपुर विकास राजभर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंहगू राम, गोपाल बिंद, छोटू सिंह, त्रिलोकी राम, नईमुल हक खान, शाह आलम खान, हाजी बिस्मिल्लाह, जुबेर खान आदि मौजूद रहे। कमेंट्री आतिफ खान एवं संचालन इनाम खान तथा निर्णायक राशिद खान, उमेश कुमार रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें