फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, यूपी कृषि अनुसंधान परिषद की टीम ने परखी परियोजना;video

चंदौली में उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा वित्तपोषित एकीकृत कृषि प्रणाली परियोजना के तहत रविवार को चंदौली जिले में संचालित गतिविधियों का उच्च स्तरीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों, विविधीकृत खेती और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया। यह परियोजना काशी हिंदू विश्वविद्यालय और कृषि विज्ञान केंद्र , चंदौली के संयुक्त तत्वावधान में जिले के सकलडीहा, चहनियां, चकिया, नौगढ़ और शहाबगंज विकासखंडों में संचालित की जा रही है। परियोजना का मुख्य उद्देश्य एकीकृत कृषि प्रणाली के माध्यम से किसानों की लागत कम करना और आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है। परियोजना के तहत करीब 400 किसानों का बेसलाइन सर्वे कर उनकी वर्तमान कृषि व्यवस्था का अध्ययन किया गया है। इसी आधार पर क्षेत्र विशेष की जरूरतों के अनुरूप आईएफएस मॉडल विकसित किए जा रहे हैं, जिससे किसानों को फसल उत्पादन के साथ पशुपालन, मत्स्य पालन, बागवानी और अन्य कृषि गतिविधियों से अतिरिक्त आय प्राप्त हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें