टांडाकला ग्राम पंचायत में स्थित श्री गणेश मनरेगा पार्क को ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि द्वारा नया रूप दिया जा रहा है। सरकार द्वारा गांव के गंगा घाट के पास श्री गणेश जी मंदिर के निकट निर्मित इस पार्क में एक मिनी जिम भी स्थापित किया गया था, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों, बुजुर्गों और बच्चों को सुबह-शाम टहलने और व्यायाम करने के लिए एक स्वस्थ वातावरण प्रदान करना था।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, उद्घाटन के कुछ ही महीनों बाद यह मनरेगा पार्क उपेक्षा का शिकार हो गया था, और इसकी हालत जर्जर हो गई थी।इसकी खराब होती स्थिति को देखते हुए, ग्राम प्रधान अमरेश मौर्य के प्रतिनिधि अमित कुमार सोनू ने पहल की। उन्होंने चहनियाँ ब्लॉक से आवश्यक अनुमति प्राप्त कर पार्क के कायाकल्प का कार्य शुरू करवाया।सघन पौधा पार्क की सुंदरता बढ़ाने के लिए विशेष रूप से बॉटम पाम सहित कई प्रकार के मनमोहक फूल और सजावटी पौधे लगाए जा रहे हैं।इस सराहनीय प्रयास को देखकर ग्रामीणों में खुशी की लहर है। इस कायाकल्प से अब गांव के लोगों को जल्द ही एक बार फिर से स्वच्छ, हरा-भरा और सुसज्जित पार्क मिल जाएगा, जो उनके स्वास्थ्य और सामुदायिक मेल-जोल के लिए एक उत्तम स्थान बनेगा।