चंदौली के टांडाकला क्षेत्र के टांडा खुर्द गांव में राहुल पांडेय द्वारा भव्य मंदिर का निर्माण कराकर संगमेश्वर महादेव महादेव की प्राण प्रतिष्ठा 15 जनवरी से 19 जनवरी तक काशी से आए हुए विद्वान पंडित द्वारा की गई थी। इसके बाद दर्शन के लिए कपाट खोल दिए गए थे। सोमवार को मारूफपुर में शहीद चंदन राय की पुण्यतिथि में शामिल होने के बाद सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह ने टांडा खुर्द स्थित संगमेश्वर महादेव का दर्शन पूजन किया। इस मौके पर राहुल पांडेय, अमित पांडेय, राजेंद्र पांडेय, संजय पांडेय, नरसिंह यादव, प्रेम शंकर पांडेय आदि उपस्थित रहे।