नौगढ़ क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों की जमीनी हकीकत ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अमर उजाला की पड़ताल में सोमवार को कई स्कूलों में शिक्षकों की अनुपस्थिति, मिड-डे मील की बदहाल व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की कमी खुलकर सामने आई। कहीं स्कूल का गेट बंद मिला तो कहीं छात्र बिना शिक्षक के भटकते नजर आए।