चंदौली जिले के बबुरी कस्बे में भगवान श्री जगन्नाथ की तीन दिवसीय रथयात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 16 से 18 जुलाई तक आयोजित होने वाली इस धार्मिक यात्रा को लेकर आयोजक मंडल ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। साथ ही क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर महाप्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है।