चंदाैली के ताराजीवनपुर क्षेत्र के तारापुर खेल मैदान के प्रांगण में चल रहे 15 दिवसीय जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के चोथे दिन गुरुवार को जय मां वैष्णो स्पोर्टिंग क्लब लीलापुर व जय बजरंग स्पोर्टिंग क्लब रुप्पीपुर के बीच खेला गया। जिसका उद्घाटन समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश महासचिव अमित यादव व किसान नेता केदार यादव ने फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। क्षेत्र के तारापुर खेल मैदान के प्रांगण में 786 स्पोर्टिंग क्लब तारापुर द्वारा आयोजित 15 दिवसीय जिलास्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन गुरूवार को जय मां वैष्णो स्पोर्टिंग क्लब लीलापुर बनाम जय बजरंग स्पोर्टिंग क्लब रुप्पीपुर के बीच खेला गया। इसमें रूप्पीपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 57 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लीलापुर की टीम ने मात्र 6 ओवर में ही 58 रन बनाकर मैच पर कब्जा कर लिया। इस दौरान नेता द्वय ने कहा कि संसाधनों के कमी के बावजूद इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन कर कमेटी के सदस्यों ने खिलाड़ियों के जज्बे को बढ़ाने का काम किया है। यहां जनपद ही नहीं बल्कि गैर जनपद से भी टीमें भाग लेकर अपने खेल का अच्छा प्रदर्शन करने का काम कर रही है। आयोजक कमेटी को आश्वासन दिया कि टूर्नामेंट में अगर किसी प्रकार के संसाधनों की आवश्यकता या कमी महसूस होगी तो उसे हम लोग पूरा करने का काम करेंगे। इसके साथ-साथ खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करने का काम भी किया। इस मौके पर रामकेश यादव, राजू जायसवाल, आयोजन सोहेल खान, चित्रांश विश्वकर्मा, रोहित मास्टर, शशिकांत गोंड, शशांक शर्मा, मुस्तकीम अली, साबिर कश्मीर, सूरज सिंह, इस्तखार अहमद, आसिफ इकबाल आदि लोग मौजूद रहे।