फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौड़ीकरण में जल निगम की पाइप टूटी, 50 घरों की जलापूर्ति ठप

नियामताबाद के गोधना लेवा रोड तक लगभग 14 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इससे जल निगम की पाइप टूट गई। 50 घरों की जलापूर्ति कई दिनों से ठप है। कार्यदाई संस्था की ओर से नियामताबाद गांव में पुल चौड़ीकरण के लिए खोदाई कराई जा रही है। ग्रामीणों ने जब कार्य कर रही टीम से पानी की आपूर्ति की समस्या उठाई, तो उन्होंने पीडब्ल्यूडी को अवगत कराने की बात कह कर पल्ला झाड़ लिया। बुधवार को कार्यदाई संस्था छात्र शक्ति के अभियंता मनोज सिंह ने बताया कि पानी की समस्या के समाधान के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को अवगत करा दिया गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी भी दी कि यदि पानी की आपूर्ति जल्द बहाल नहीं हुई, तो मजबूरन वह सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। साथ ही जिलाधिकारी से जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त पाइप जोड़ कर पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें