फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्मित आवास में नहीं रहते सिंचाई अधिकारी, किसान किससे कहें अपनी समस्या; VIDEO

जिले की पांचों तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। चकिया तहसील सभागार परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में किया गया। दिवस में 67 प्रार्थना पत्रों में सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने करोड़ों के लागत से नवनिर्मित सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आवास में नहीं रहने का मुद्दा उठाया। कहा कि अधिकारी नहीं मिलते, तो किसान अपनी समस्या किससे कहें। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले शहाबगंज ब्लाक के गोविंदीपुर गांव के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। ग्रामीणों ने बगैर सूचना के विद्युत विभाग की ओर से गांव की बिजली काट देने से पिछले तीन दिनों से ग्रामीण अंधेरे में जीवन यापन करने को विवश रहने की बात भी कही। ग्रामीणों ने उजाला दो, बिजली का बिल माफ करो का नारा लगाएं। किसान सभा के जिला मंत्री लालचंद सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर ग्रामीणों ने मांग किया कि बकाया बिजली माफ किया जाए और गांव में बिजली आपूर्ति चालू की जाए। पत्रक के माध्यम से चेतावनी दी कि मांगे पूरी नहीं होने पर 12 फरवरी को पूरे गांव के लोग सड़क पर उतरने को बाध्य हो जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें