फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लेखपाल की हीलाहवाली से परेशान प्रधान ने अफसरों से की शिकायत, कार्रवाई की मांग

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 01 Dec 2024 07:09 PM IST

चंदौली के चकिया तहसील में राजस्व विभाग के ढुलमुल रवैये से परेशान ग्राम प्रधान ने जनपद के उच्चाधिकारियों समेत शासन के शीर्ष अधिकारियों को पत्र लिखकर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान भटरौल सुरेंद्र चौहान ने बताया कि उनके ग्राम सभा में नियुक्त लेखपाल श्यामशंकर द्वारा राजस्व सम्बन्धी मामलों के निस्तारण में लापरवाही बरती जा रही है। यहीं नहीं लेखपाल द्वारा उनके ही ग्राम सभा में विपक्षियों से साठ-गांठ करके अवैध वसूली का खेल भी जमकर खेला जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि राजस्व संबंधी शिकायतों को लेखपाल द्वारा गांव के ही कुछ विपक्षियों द्वारा मिलीभगत करके अड़चन डाला जा रहा है, ताकि ग्राम सभा द्वारा हो रहे कार्यों में बाधा पहुंचे। लगभग दो वर्ष पूर्व उपजिलाधिकारी चकिया, जिलाधिकारी चंदौली के समक्ष राजस्व संबंधी कई शिकायत ग्राम सभा की ओर से की गई, लेकिन उच्चाधिकारियों के आदेश के बावजूद लेखपाल श्यामशंकर द्वारा उन शिकायतों के निस्तारण के बजाय, विपक्षियों से मिलीभगत करके अपने स्तर पर लटका दिया जाता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें