फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो-स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौत, एक घायल; VIDEO

चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के सुरतापुर गांव में शनिवार देर रात ऑटो और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में ऑटो चालक 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार 50 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने दोनों को वाहन से बाहर निकालकर चहनियां पीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें