खरीफ सीजन के बीच सकलडीहा स्थित राजकीय बीज गोदाम में भूमि सुधारक जिप्सम की कमी से किसान परेशान हैं। खेतों की उर्वरक क्षमता बढ़ाने और ऊसर भूमि को उपजाऊ बनाने के लिए किसान लगातार गोदाम पहुंच रहे हैं, लेकिन जिप्सम उपलब्ध नहीं होने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।